संग्रहालय


राष्ट्रीय स्मारक

अंग्रेजों द्वारा 1906 में निर्मित यह तीन मंजिला जेल स्वाधीनता सेनानियों का तीर्थ स्थल है। यह विशाल इमारत कैदियों जिनमें ज्यादातर स्वाधीनता सेनानी थे, द्वारा सहे गए अति अविश्वनीय अमानवीय यातनाओं का मूक दर्शी है। यह अब राष्ट्रीय स्मारक के रूप में देश को समर्पित है। प्रवेश शुल्क रु. 5/-, कैमरा रु. 10/-, विडियो कैमरा रु. 50/-,समय: पूर्वाहन 9.00 बजे से अपराहन 12.30 बजे, अपराहन 1.30 बजे से अपराहन 4.45 बजे । यह सोमवार को बंद रहता है । फोन न. 230117

मानव विज्ञान संग्रहालय:

वर्ष 1975-76 से आरंभ हुआ । पर्यटन निदेशालय, पोर्ट ब्लेयर के समीप स्थापित मानव विज्ञान संग्रहालय एक मानवजाति-वर्णन संग्रहालय है। इस संग्रहालय में अण्डमान के चार निग्रिटो आदिवासियों अर्थात जारवा, सेन्टीनलीस, ग्रेट अण्डमानीस और ओंगी और निकोबार के दो मंगोलियाई आदिवासी अर्थात निकोबारी तथा शोंपेन की विस्तृत जानकारियाँ दर्शाई गई हैं। प्रवेश शुल्क रु. 10/-, बच्चों के लिए रु. 3/-, समय: पूर्वाहन 8.30 बजे से अपराहन 1.00 बजे, अपराहन 1.30 बजे से अपराहन 4.30 बजे । यह संग्रहालय गुरूवार एवं सरकारी अवकाशों के दौरान बन्द रहता है। फोन न. 03192-232291.

मत्स्य संग्रहालय

यह संग्रहालय अण्डमान जलक्रीड़ा परिसर के पास स्थित है। इस संग्रहालय में विशेष रूप से इन द्वीपों के समुद्री जीवन और इंडो पेसिफिक तथा बंगाल की खाड़ी में पाई जाने वाली प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है। यह संग्रहालय सोमवार और अवकाश के दिनों /दूसरे शनिवार में बंद रहता है। प्रवेश शुल्क: वयस्कों के लिए - रु. 5/- बच्चों के लिए (12 वर्ष आयु तक) रु. 3/- है, बिना फोकस लाइट की विडियो के लिए रु. 35/- है। फोन न. 03192-231848.

समुद्रिका (नौसेना समुद्री संग्रहालय)

यह संग्रहालय अण्डमान टील हाऊस, दिलानीपुर के सामने स्थित है। महासागरीय पर्यावरण की विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए इस संग्रहालय को बनाया गया है। इस संग्रहालय में सीपियों, मंूगा और द्वीपसमूह की रंगीन मछलियों की कुछ प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है। समय: सवेरे 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक, अपराह्न 2.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक, सोमवार एवं अवकाश के दिनों में बन्द रहता है।, प्रवेश शुल्क रु. 10/- है। फोन न. 03192-232012 एक्सटेंशन-2437.

भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (संग्रहालय)

यह संग्रहालय अण्डमान टील हाऊस के पास स्थित है। इस संग्रहालय में जलजीवों (स्पंज), मूंगों, तितलियों, कानखजूरों आदि की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है। सभी कार्यालय दिवसों सवेरे 9.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक, शनिवार, रविवार तथा अवकाश दिवसों में सवेरे 9.00 बजे से अपराह्न 5.30 बजे तक खुला रहता है। फोन न. 03192-233148, 03192-237582.

वन संग्रहालय

Forest Museum यह संग्रहालय चाथम आरा मिल के भीतर स्थित है। इसमें अनुमाप नमूनों के माध्यम से वन गतिविधियों को दर्शाया गया है और पडॉक, मार्बल, पीमा, गर्जन, सेटिन लकड़ियों आदि से बनी सजावटी सामग्रियों को प्रदर्शित किया गया है। यह संग्रहालय सभी कार्य दिवसों में खुला रहता है। यह रविवार को बन्द रहता है। समय: सवेरे 9.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक ।