पहुँचने का तरीका


विमान द्वारा

अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह का प्रवेश द्वार पोर्ट ब्लेयर चेन्नई कोलकाता से विमान द्वारा जुड़े हुए हैं और एयर इंडिया, इंडियन एयरलाइन्स, जेटलाइट तथा किंगफिशर एयरलाइन्स नियमित रूप से विमान संचालित कर रहे हैं। विदेशी चार्टड विमान भी पोर्ट ब्लेयर में उतर सकते हैं बशर्ते कि सिविल विमानन महानिदेशक के दिशानिर्देश को पूरा करते हो।

विमान का नाम क्षेत्र
एयर इंडिय चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर-चेन्नई, कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर-कोलकाता
जेट एयरवेस दिल्ली-चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर चेन्नई-दिल्ली
किंग फिशर चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर-चेन्नई
जेट लाइट दिल्ली-कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर-कोलकाता-दिल्ली

समुद्री मार्ग द्वारा यात्रा

चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से पेार्ट ब्लेयर के लिए और पोर्ट ब्लेयर से वापसी यात्रा के लिए यात्री जहाज नियमित रूप से उपलब्ध रहता है। माह में एक बार विशाखापत्तनम से जहाज की सेवा उपलब्ध है। यात्रा में 50 से 60 घंटे का समय लगता है और जहाज सामान्यतः करीब दो से चार दिनों तक पोर्ट ब्लेयर में रहता है। किसी भी जहाज में किसी भी निर्धारित यात्रा के लिए टिकट चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर, डिगलीपुर, मायाबन्दर, रंगत, हैवलाक, हटबे, कार निकोबर, नानकौरी स्थित अंडमान तथा निकोबार प्रशासन के स्टार टिकट काऊंटर (जहाज टिकट अग्रिम आरक्षण प्रणाली) से बुक किया जा सकता है। कोलकाता में स्टार नेटवर्क भारतीय नौवहन निगम के कार्यालय में उपलब्ध है जहाँ से टिकट खरीदा जा सकता है। अभी विशाखापत्तनम-पोर्ट ब्लेयर क्षेत्र को स्टार नेटवर्क के तहत नहीं रखा गया है। विशाखापत्तनम से यात्री टिकट के लिए भारतीय नौवहन निगम, विशाखापत्तनम का टिकट देने वाला एजेंट मेसर्स ए.वी. भानोजीराव गरूडा, पट्टाभीरामय्या एंड कॉ., पत्तन मुख्य द्वार के निकट, पोस्ट बाक्स सं.17, वैजाग, दूरभाषः 0891-256 5597, फैक्सः 0891-2566507 से सम्पर्क किया जा सकता है।

जहाज की अनूसूची

जहाज का भाड़ा (1 मई 2008 से)

जहाज का नाम आवास श्रेणी द्वीपवासियों के लिए भाड़ा
(रू. में)
प्रति शय्या (पर्यटक/गैर द्वीपवासियों के लिए भाड़ा
(रू. में)
एम.वी. स्वराज द्वीप
एम.वी. नानकौरी
एम.वी. निकोबार
डीलक्स
प्रथम श्रेणी केबिनn
द्वितीय श्रेणी केबिन
बंक
3,940.00
3,560.00
2,680.00
710.00
7,640.00
6,320.00
5,030.00
1,960.00
एम.वी. हर्षवर्धन डीलक्स
प्रथम श्रेणी केबिनn
द्वितीय श्रेणी केबिन
बंक
3,940.00
3,560.00
2,680.00
710.00
7,640.00
6,320.00
5,030.00
1,960.00
एम.वी. अकबर डीलक्स
प्रथम श्रेणी केबिनn
द्वितीय श्रेणी केबिन
बंक
3,940.00
3,430.00
1,790.00
660.00
7,640.00
5,400.00
3,290.00
1,700.00

अन्तर्द्वीपीय परिवहन

नौवहन सेवा निदेशालय, अंडमान निकोबार प्रशासन द्वीपसमूह के आबादी वाले द्वीप/पर्यटक स्थलों से जोड़ने के लिए फीनिक्स बे जेट्टी, पोर्ट ब्लेयर से अन्तरद्वीपीय तटीय क्षेत्रों में नियमित रूप से फेरी सेवाएँ संचालित कर रहा है। निदेशालय महत्त्वपूर्ण स्थलों और कई बन्दरगाहों में भी फेरी सेवा का संचालन कर रहा है। यात्रा कार्यक्रम स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाता है तथा रेडियो/दूरदर्शन के माध्यम से भी प्रसारित किया जाता है। टिकट नौवहन सेवा निदेशालय के स्टार्स काऊंटर से जारी किया जाता है।

इसके अलावा निजी पर्यटक बोटों द्वारा निकटतम पर्यटक स्थलों अर्थात् रॉस द्वीप, वाइपर द्वीप, नार्थ बे की सैर भी करवाई जाती है। वण्डूर से जाली बॉय/रेडस्किन द्वीप में ट्यूरिस्ट बोट की सेवा का निजीकरण किया गया है।

निजी अन्तर्द्वीपीय आरामदायक समुद्री यात्रा जहाज
Makruzz अंडमानः पोर्ट ब्लेयर - हैवलॉक में पर्यटकों को दिन में सैर कराने वाला आरामदायक जहाज एम.वी. मक्रूज के प्राप्त करने के साथ मेसर्स मैक लॉजिस्टिक पोर्ट ब्लेयर नौवहन यात्री सेवा का प्रारंभ हुआ है। 280 यात्री क्षमता, पूर्णता वातानुकूलित कैटामारन जिसकी समुद्री यात्रा गति प्रतिघंटा 27 समुद्री मील तक है पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक 90 मिनट में पहुँच जाएगा। एम.वी. मैक्रूज की हैवलॉक की यात्रा प्रतिदिन फीनिक्स बे जेट्टी से प्रातः 8.30 बजे प्रारंभ होती है और हैवलॉक से पोर्ट ब्लेयर के लिए वापसी यात्रा अपराह्न बाद 4.00 बजे होती है। किराया: राजसी श्रेणी का किराया-रू.1000/-, डीलेक्स-रू.750/- प्रीमियम-रू.650 (एक ओर) होगा। पर्यटक पोर्ट ब्लेयर में टेªवल एजेंट/टूर आपरेटर के माध्यम से अपना टिकट बुक करा सकते हैं। पूछताछः दूरभाष सं. 03192-212355/ 236677, फैक्सः 03192-243612, वेबसाइटः ूूूण्उंातन्र्रण्बवउध्म्उंपसरू उअउंातन्र्र/हउंपसण्बवउ के माध्यम से की जा सकती है।

नौवहन सेवा के लिए सम्पर्क

  1. भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड

    शीपिंग हाऊस सं. 13, स्ट्रैंड रोड

    कोलकाता - 700001, दूरभाष सं. (033) 2482354, 2488013

    फैक्सः (033) 2482035, 2480377

  2. सहायक निदेशक, नौवहन सेवाएँ

    अंडमान तथा निकोबार प्रशासन

    6 राजाजी सालय, चेन्नई - 600001

    दूरभाषः (044) 25220841 फैक्स (044) 25226873

  3. मेसर्स ए.वी. भानोजीराव तथा गरूदा पट्टाभिरामय्या एण्ड कॉ.,

    पोस्ट बाक्स सं. 17, विशाखापत्तनम,

    (एजेंट - भारतीय नौवहन निगम)

    दूरभाष सं. (0891) 2565597

    फैक्सः (0891) 2566507/2549224

  4. मेसर्स ए.वी. भानोजीराव तथा गरूदा पट्टाभिरामय्या एण्ड कॉ.,

    पोस्ट बाक्स सं. 17, विशाखापत्तनम,,

    (एजेंट - भारतीय नौवहन निगम)

    दूरभाष सं. (0891) 2565597

    फैक्सः (0891) 2566507/2549224