अंडमान में डाईविंग

fish डाइविंग से ज्यादा कोई और साहसिक खेल नहीं है। चाहे आप नौसिखिया हो अथवा कई वर्षों से डाइविंग करते हो, पर हर बार डाइविंग में नयापन, आकर्षण अथवा पानी के भीतर की दुनिया में जाने की चुनौतियाँ कुछ नई होती हैं। रंगारंग मछलियों के झुण्ड आपको सम्मोहित कर सकते हैं। डूबे हुए जहाजों के रहस्य से भरे अवशेष जिज्ञासा उत्पन्न कर सकते हैं अथवा पानी के भीतर फोटोग्राफी की कला जागृत हो सकती है। आपकी डाईविंग में रूचि समय बिताने, शौक अथवा कैरियर के रूप में हो सकती है और हर व्यक्ति के लिए डाइविंग कुछ नया अनुभव प्रदान करता है। अंडमान में डाईविंग एक खास जीवनपर्यन्त अनुभव प्रदान करता है। इन द्वीपों के चारों और फैले तटीय जल क्षेत्र में बहुमूल्य प्रवाल भित्ति पर्यावरण प्रणाली का लोक है। यहाँ की विशेषता है कि प्रवाल भित्तियाँ और जलगत गठन मानवीय गतिविधियों से क्षतिग्रस्त नहीं हैं। डाईविंग के लिए सबसे अच्छा मौसम दिसम्बर से अप्रैल माह है। fish कई द्वीप नाजुक प्रवाल भित्ति से घिरे हुए हैं। इनमें से कई तो सौ मीटर से अधिक चौड़े है और ये तट से इसी चौड़ाई के लैगून द्वारा अंलग हैं। ज्वालामुखी के लावा से निर्मित कई पहाड़ियाँ भी हैं जो अभूतपूर्व डाईविंग का अनुभव कराती हैं। यहाँ पर कई ढलान और चढ़ाई वाले तथा उथले पानी के तट हैं जो स्नोर्कलिंग के लिए उपयुक्त है। यहाँ के समुद्र जल क्षेत्र में बड़े आकार की मछलियाँ प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं जिनमें शार्क की कई प्रजातियाँ भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में हैमर हेड खाड़ी से दूर गश्त लगाते हुए देखे जा सकते हैं और भूरे, वाइटटिप, नर्स और लियोपार्ड शार्क मछलियाँ किनारे पर पाई जाती हैं। सिल्वर टीप और महासागरीय वाइटटिप भी कभी-कभी गहरे नीले समुद्र के ऊपर दिखाई देती हैं। इसके अलावा काफी संख्या में मंटा रेस भी देखे जा सकते हैं।

दक्षिण अंडमान द्वीप/पोर्ट ब्लेयर के पास स्थित कुछ डाईव स्थल

सिंक द्वीपः यह द्वीपसमूह का सबसे बेहतरीन डाईव स्थल है। यहाँ का पानी स्वच्छ है जिसमें 80 फीट तक साफ दिखाई देता है। गहरे डाइव के द्वारा समुद्री जीवन की विविधता देखी जा सकती है, जिसमें काले प्रवाल शार्क मछलियों को देखना डाईवरों को अद्भूत अनुभव प्रदान करते हैं। नार्थ प्वाइंटः सिंक द्वीप इस स्थल का मुख्य आकर्षण स्पोंज्स छोटे प्रवाल तथा मछलियों की विविधताएँ हैं। सिंक द्वीप में साउथईस्ट रीफ नौसिखियों के लिए एक अच्छा स्थल है। रीफ के इस साउथईस्ट भाग में सख्त और कोमल प्रवाल है और ये चट्टान पर लगभग 16 मी. (53 फीट) तक बहुत घने हैं।
फिश रॉकः पैसेज द्वीप के पास स्थित इस चट्टान पर रंगीन नजारा देखा जा सकता है। इसकी स्थलाकृति के अंतर्गत ढलानयुक्त चट्टाने, बड़े-बडे़ पत्थर और टूटे-फूटे पत्थर है जो 25 मीटर नीचे है जिसमें प्रवाल के बड़े आकार के फैन और काफी संख्या में काई पाई जाती है। यहाँ के चट्टान छोटे झाड़ियों वाले नरम प्रवालों से घिरे हुए हैं। सख्त प्रवाल यहाँ नहीं पाए जाते हैं। नर्स शार्क की तरह ग्रे, वाईटटिप रीफ तथा रीफ शार्क प्रायः समीप में पाए हैं। अन्य समुद्री जीवों में ईगल रेस, पोटाटो कोड़ बड़े आकार के प्रवाल समूह, फ्यूसिलियर्स सूटलिप्स कछुआ, बैट फीस, बंपहैड, पैरटफिश, स्क्वैरिल फिश, जिज्ञासु एवं मैत्रीपूर्ण ओरियन्टल स्वीटलिप्स, सर्जन फिश यलो टैंग्स, ट्रिगरफिश, टूना, रेनबों रनर्स तथा ट्रीवली की कई प्रजातियाँ है।

बाला रीफः लिटिल अंडमान के पश्चिमी ओर बाला रीफ 4-5 वर्ग कि.मी. से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और ऐसा माना जाता है कि अंडमान में रंगीन प्रवाल भित्तियों का यह बेहतरीन स्थानों में से एक स्थान है।
करप्शन रॉकः करप्शन रॉक चिड़ियाटापू और रटलैंड के बीच स्थित है। इस चट्टान के पूर्वी ओर डाईव का स्थान है, जो कि जल के भीतर बड़े पत्थरों से बना हुआ है। यहाँ के प्रवाल उतनी आकर्षक नहीं है पर बड़े पत्थरों वाले समुद्र के भीतर की जमीन मनमोहक है। यहाँ पर गूलीस, चैनल, पर्वतश्रेणी और घाटी का संसार है। यहाँ पर दैत्याकार नेफोनियनस और ईगल रेस, बडे़ स्नेपरस, झुण्ड में चलने वाली मछलियाँ, बैनर तथा यूनिकोर्न मछली, डॉलफिन, टूना और रिफ शार्क देखे जा सकते हैं।
रटलैंड द्वीपः इस द्वीप के पास उथले पानी में अधिकतर छोटी मछलियाँ और प्रवाल देखे जा सकते हैं। यह स्थान खुले पानी में डाइवर के प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त स्थान है। यहाँ पर जहाज का टूटा-फूटा ढाँचा भी है।
स्नेक आइलेंडः यह द्वीप कार्बाइन्स कोव तट से थोड़ी दूर स्थित है। इस स्थान से चट्टानों का दृश्य एवं शानदार डाइव स्थलाकृति को देखा जा सकता है। समुद्री जीवन के अंतर्गत ट्रीगर फिश, ग्रन्ट्स, गोटफिश तथा रेस को भी यहाँ देखा जा सकता है। हैवलॉक द्वीपः यह द्वीप अंतर्द्वीपीय फेरी सेवा द्वारा पोर्ट ब्लेयर से लगभग 50 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर व्यापक अज्ञात डाईव स्थल है, जो पानी के भीतर समुद्री जीवों से भरा हुआ है।

मैक प्वाइंट यहां पर ज्यादातर सख्त प्रवाल और उसमें रहने वाले जीव पाए जाते हैं। यहां पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है और डुगांग भी देखें जा सकते हैं।
एक्वारियम यह छब्बेदार भित्तियां हैं, जो कि मछलियों के जमघट स्थान हैं। यहां के जल स्वच्छ है और यहां के प्रवाल अधिकतर सख्त हैं।
बार्राकूडा सीटी यहां पर काफी संख्या में मछलियां, कछुएं और सख्त तथा नरम प्रवाल भित्तियां हैं। यह अनुभवी डाईवरों के लिए उपयुक्त है।
टर्टल बे यह सुगम्य और षांत डाइव स्थल है, जो 14 मीटर गहरा है। रेत में रेस पाए जाते हैं और कछुएं भी देखे जा सकते हैं।
सिडक्सन प्वाइंट यहां पर विशालकाय चट्टान और विभिन्न प्रकार के समुद्री जीव पाए जाते हैं। यहां पर नेपोलियनस देखे जा सकते हैं। कम गहरे स्थान पर स्टैग हॉर्न प्रवाल तथा इसके परजीवी पाए जाते हैं। लाइट हाऊस यह एक गहरा डाइव स्थान है। किसी भी प्रकार के डाइव के लिए यह उपयुक्त है। नरम और सख्त प्रजाति के बड़े प्रवाल पाए जाते हैं। यह स्थान रात्रि डाइव के लिए उपयुक्त है।
दि वाल यहां पर डूबे हुए चट्टान हैं। दि वाल कम से कम 55 मीटर नीचे है और समुद्री जीवन से भरा हुआ है। नरम प्रवाल के घने वन और साथ ही साथ मछलियों के झुण्ड आपके आमने-सामने नज़र में आएंगे जो कि विस्मरणीय डाइव है।
पाइलट रिफ यह स्थान हैवलॉक के पास है जहां सख्त प्रवाल के बड़े खण्ड हैं। समुद्र तल पर (24 मीटर) घाटियाँ हैं। लियोपार्ड और वाइट टीप षार्क देखें जा सकते हैं।
मिनर्वा लेड्ज हैवलॉक के पास स्थित मिनर्वा लेड्ज सख्त प्रवाल के बड़े खण्ड हैं। यहां पर भारी संख्या में मछलियां और सख्त प्रवाल के बड़े-बड़े खण्ड देखें जा सकते हैं। यहाँ पर गहरे छलांग डाइव स्थल के पास शार्क भी देखें जा सकते हैं।
नार्थ बटन आईलैण्ड के पास कैम्पबेल षोल Tइस स्थान का तल मुख्य रूप से सख्त प्रवालों से घिरे हुए हैं। यहां पर कहीं-कहीं पर रेत और प्रवाल जन्तुओं का स्थल है। यहां के समुद्री जीवों में वाइट टीप रिफ षार्क भारी मात्रा में कोड और ग्रुपर्स, कोरल ट्राउट, नीला तथा सुनहरा धारी वाला फुसलियर, गेंट ट्रिवली और रंगीन रीफ मछली का समूह है।
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान, वंडूरइस उद्यान में असंख्य प्रवाल भित्ति मछलियों की रंगीन प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जिनमें क्लोन फिष, बटरफ्लै फिष, सर्जन फिष, एंजल फिष, पैरेट फिष, बैट फिष, ग्रुपर वाइट टीप षार्क, हैमर हेड षार्क, मंटा रे और कभी-कभी ब्लू फिन जैक भी देखें जा सकते हैं। इस उद्यान के प्रवाल भित्तियों में 50 से अधिक प्रकार के प्रवाल देखें जा सकते हैं। यहां पाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रवाल प्रजातियों में अक्रोपोरा, कोषिलोपोरा, मोटिकोरा, लेप्टोसेरिस, फंगिया, पोर्टिस, ट्यूबीपोरा और गोर्गोनियनस षामिल हैं।