राज्य पक्षी, पषु और वृक्ष

अण्डमान धवर/कबूतर-राज्य पक्षी

Andaman_Wood_Pigeon अण्डमान वूड/कबूतर एक स्थानिक पक्षी है जो केवल अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में ही पाई जाती है। इस पक्षी का आकार घरेलू कबूतर जितना ही है, जिसके लम्बे पंूछ होते हैं। इसके सिर सफेद और गले पर चेकबोर्ड प्रकार के रंग होते है। ऊपरी भाग स्लेट रंग के काले होते हैं और निचला भाग हल्के नीले तथा ऊपरी हिस्सा भूरे मेटालिक चमकदार हरे होते हैं और पीले किनारों वाले लाल रंग के चोंच होते हैं और इसके चमड़े जामुनी लाल रंग के होते है। यह पक्षी घने सदाबहार वन में रहती हैं।


डुगांग-राज्य पषु

Dugong डुगांग एक संकटापन्न समुद्री थनदारी पषु है, जिसे समुद्री गाय के नाम से जाना जाता है और एकमात्र समुद्री थनदारी है जो षाखाहारी है। यह मुख्य रूप में समुद्री घास और और अन्य वनस्पतियाँ खाती है। डुगांग इन्डोपेसेफिक अचल में कम गहरे पानी में रहते हैं। यह पषु तीन मीटर लम्बे और 400 कि.ग्रा. वजन के होते हैं। भारत में डुगांग कच्छ की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, पाक खाड़ी और अण्डमान तथा निकोबार द्वीप समूह में पाई जाती है। अण्डमान तथा निकोबार द्वीप समूह में डुगांग रिटची की श्रृंखला, उत्तरी खाड़ी, लिटिल अण्डमान और निकोबार के कुछ भागों में बसते हैं।


अण्डमान पडाक - राज्य वृक्ष

Andaman_Padauk पडाक लम्बे पतझड़ी वृक्ष हैं जो केवल अण्डमान में ही पाए जाते हैं। यह 120 फीट तक लम्बे होते हैं। इसकी लकड़ियाँ का फर्नीचर बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, जो मूल्यवान होते हैं। इसके बर और बटटरस आकर्षक होते है, जो फर्नीचर बनाने के लिए बेजोड़ हैं।